गोगरी के दो सपूत बने सेना के लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने कंधों पर सजाए सितारे
खगडि़या, जून 13 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के दो युवाओं ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में आयोजित 158 वीं पासिंग आउट परेड में दोनों युवाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली। शनिवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं और नव नियुक्त सैन्य अधिकारियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस बार अकादमी से कुल 515 अधिकारी कैडेट पास आउट हुए। जिनमें 481 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट शामिल रहे। गोगरी प्रखंड अन्तर्गत हरदयाल नगर बन्नी निवासी स्व. तारणी प्रसाद सिंह एवं स्व. शकुंतला देवी के पौत्र तथा ब्रजकिशोर सिंह और सरिता देवी के पुत्र अंकुश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.