खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। गोगरी प्रखंड में पदस्थापित कृषि समन्वयक रामपाल सिंह पर प्रपत्र क गठित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कृषि समन्वयक रामपाल सिंह पूर्व की भांति गरमा 2026 में बीज वितरण समय सीमा के अंदर नहीं किया। इसके पूर्व भी बीज वितरण के साथ साथ अन्य विभागीय संचालित योजनाओं में भी लापरवाही बरती गई है। वहीं विभागीय संचालित योजनाों के ससमय निष्पादन को लेकर पूर्व में भी कृषि समन्वयक रामपाल सिंह को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया जा चुका है लेकिन बार बार अनदेखी किए जाने के कारण कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री सिंह पर विभागीय कार्यों के निष्पादन में लापरवाही, बीज वितरण में अनदेखी को लेकर प्रपत्र क गठित करने का आदेश डीएओ अविनाश कुमार ने दिए हैं। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष में फर्जी उपस्थिति में शिक्षिका पर कार्रवाई...