खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड स्थित डीएनआरके. हाई स्कूल, बसुआ कोयला के छात्र आशीष कुमार ने बीएसईबी साइंस संकाय में 453 अंक हासिल कर अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आशीष, गोगरी प्रखंड के पौरा गांव के निवासी संजीत कुमार उर्फ संजीव यादव एवं पूर्व पंसस पौड़ा सोनी देवी के पुत्र हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय आशीष ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार के सहयोग को दिया है। आशीष ने बताया कि वे फिलहाल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना है। वही मानसी के रेलकर्मी मनोज कुमार की पुत्री जनता हाईस्कूल से 428 अंक लाकर उत्तीर्ण की। वही बेलदौर प्रखंड अन्तर्गत चोढ़ली उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल की छात्रा रानी कुमारी ने 409 अंक लाक...