खगडि़या, मार्च 12 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन गार्डसिल के नए वेरिएंट का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बुधवार को किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क एचपीवी टीका लगाया गया। मौके पर चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि इस योग्य आयु वर्ग की बालिकाओं को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी लाकर इस टीकाकरण का लाभ अवश्य दिलाएं। उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में यह विशेष टीकाकरण अभियान अगले तीन महीनों तक चलेगा। इस दौरान पहले आओ, पहले टीका लगवाओ के आधार पर बालिकाओं को टीका दिया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना और भविष्य में गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.