खगडि़या, अप्रैल 18 -- गोगरी । एक संवाददाता बकाया मानदेय की राशि का भुगतान करने सहित कई मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता संध के श्वेता कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडलीय अस्पताल में प्रदर्शन किया। आशा संध की महिलाओं ने बताया कि गोगरी अस्पताल से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं को पिछले कई माह से मानदेय का भुगतान नही किया गया है जबकि अन्य प्रखंड के अस्पताओ में आशा कार्यकर्ताओ को मानदेय का भुगतान किया गया है। मानदेय नही मिलने से आशा के परिवारों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय हड़ताल, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में जमकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे...