गोगरी : बाढ़ से पूर्व तैयारी का एसडीओ ने की समीक्षा
खगडि़या, जुलाई 28 -- गोगरी । एक संवाददाता बाढ़ से पूर्व तैयारी का गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। सोमवार में गोगरी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल के सभी प्रखंडों के सीओ एवं बाढ़ से संबंधित अधिकारी के साथ बैठक कर बाढ़ के पूर्व तैयारी की समीक्षा की। एसडीओ ने गंगा एवं कोसी नदी के संभावित बाढ़ को लेकर कहा कि बाढ़ के पूर्व ही बाढ़ पीड़ितों को सुविधाएं मुहैया कराने एवं पशु चारे से लेकर बच्चों के दूध की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बाढ़ की स्थिति होने पर पीड़ितो के ठहराव स्थल चिन्हित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने को प्रशासन अलर्ट मोड में : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.