खगडि़या, अप्रैल 11 -- गोगरी । एक संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में नाला के पानी की निकासी नहीं होने से नाला का गंदा पानी नाला में जमा रहता है। जो दुर्गंध देता रहता है, लेकिन नगर प्रशासन नाला में जमा कचरे की उड़ाही नही करा रहे हैं। जिससे नाला में जमा पानी सड़कर दुर्गंध दे है। शहर में बने नाला के पानी की निकासी की कोई सुविधा उपलब्ध नही करायी गई है। नाला में जमा सड़ा हुआ पानी को टंकी में खींचकर बाहर फेंकने का काम नही करा रहे हैं। वार्ड नंबर 12 से लेकर लक्ष्मीनगर हाट तक करोड़ों की लागत से नाला का निर्माण कराया गया, लेकिन गंदा पानी की निकासी सुविधा उपलव्ध नही कराया गया है। हालांकि गोग़री में संप हाउस का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन मुख्य सड़क पर बारिश के जल जमाव की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। नगर क्षेत्रों में जल जमाव की समस्य...