खगडि़या, अप्रैल 17 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का डीसीएलआर राजकुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम के आदेश पर किए अस्पताल की जांच में कई कुव्यवस्था दिखी। जांच के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय दिखे। निरीक्षण के समय अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद थे। डीसीएलआर ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवाइयों के स्टॉक, साफ-सफाई व्यवस्था और महिला प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। निरीक्षण के बाद डीसीएलआर ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- परबत्ता: सीएचसी के औचक निरीक्षण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.