खगडि़या, मई 26 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरना पंचायत में मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर सहित मिक्सर मशीन पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर घायल हो गए। घटना बाढ़ से जर्जर हो चुकी सड़क पर हुई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। जब ट्रैक्टर मिक्सर मशीन सड़क से गुजर रही थी। सड़क की खराब हालत के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल मजदूरों मो. अनवर एवं सुमित कुमार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।मुखिया यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर में लगी मिक्सर मशीन पलटने से दो मजदूर घायल प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ के कारण सड़क कई जगह से टूट चुकी है और काफी जर्जर हो ...