खगडि़या, अप्रैल 5 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं को टीबी रोग की पहचान करने और जागरूकता के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण में विभिन्न क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी,अस्पताल मैनेजर रूपक कुमार व नीतू कुमारी ने विस्तृत जानकारी आशा कार्यकर्ताओ को दी। जिसमें बताया कि सरकार द्वारा सौ दिन टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक संभावित टीबी मरीज की पहचान करना है ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके। प्रशिक्षकों ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें। उन्हें टीबी के लक्षण वाले लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.