खगडि़या, अप्रैल 27 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री चौक के समीप रविवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में वीणा यादव सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनी गई। वहीं विभा कुमारी को प्रखंड महासचिव, सविता कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बबीता कुमारी एवं कुमारी अंशु को उपाध्यक्ष बनाया गया। उषा कुमारी, नूतन देवी और मुन्नी कुमारी को प्रखंड सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। पवन कुमार और मो. इमरान को संयोजक चुना गया। साथ ही कई अन्य सेविकाओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया, जिससे संगठन को और व्यापक स्वरूप दिया जा सके। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष वीणा कुमारी यादव ने सभी सेविकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्ह...