खगडि़या, अप्रैल 10 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राटन गांव के रहने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की देर संध्या की है। दुर्घटना में घायल भाजपा नेता को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया। बताया गया कि वे जमालपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे कि मथुरापुर के पास मुख्य सड़क पर बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनके दुर्घटना होने की खबर तुरत आसपास फैल गया। उनका हालचाल जानने भाजपा के कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद, नगर परिषद के कई कर्मियों आदि ने अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.