खगडि़या, जून 13 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सड़कें पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। जमालपुर गोग़री आदि मुख्य बाजार में जमा कचरे दुर्गंध दे रहा है, लेकिन नगर प्रशासन सफाई मजदूरों की समस्या एवं उनके मांगो को पूरा नही कर रहे है। नगर परिषद के गोगरी बाजार एवं जमालपुर बाजार में कचरे का अंबार लगा हुआ है। बारिश में सड़क पर जमा कचरा दुर्गंध देने लगा है साथ ही सड़क पर कचरा बजबजा रहा है। जिससे आवागमन करने वाले को नाक ढंकना पड़ता है। शहर की सफाई नही होने से व्यवसायिक बाजार, सब्जी मंडी आदि इलाके में कचरे का अंबार लगा हुआ है। इधर हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने बताया कि पीएफ के नाम पर राशि का गोलमाल किया जाता है। पीएफ के नाम पर राशि की कटौती की जाती है, लेकिन मजदूरों के बैंक खाते में नही भेजा जाता है। कम दैनिक मजदूरी प...