खगडि़या, अप्रैल 7 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री भगत टोला गोगरी पंचायत में एक अंडा विक्रेता के साथ मारपीट कर सोमवार को उसका ठेला पलट दिया। जिससे हजारों रुपए का अंडा फुटकर बर्बाद हो गया। पीड़ित दुकानदार रंजीत मालाकार ने गोगरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। जिसमे उन्होंने कहा कि अंडे से सजा ठेले के साथ बिक्री करने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गोगरी नगर परिषद वार्ड संख्या 12 के रहनेवाले दो लोगो ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और ठेला पलट दिया। इससे ठेले पर रखे लगभग 20 हजार रुपये के अंडे टूटकर बर्बाद हो गए। पीड़ित दुकानदार ने आरोपियों पर उनकी जेब से रुपये भी छीनने का आरोप लगाया। मारपीट के बाद जब पीड़ित ने शोर ...