खगडि़या, अप्रैल 4 -- गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी प्रखंड के पौरा पंचायत के प्रयागी गांव के दो चचेरा भाई का बाइक से मानसी ठाठा के पास सड़क दुर्घटना में मौत होने के दूसरे दिन शुक्रवार को परिजनों में दिनभर मातमी सन्नाटा पसरा रहा। घर से परिजनों की सिसकियां निकल रही थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरा प्रयागी गांव सदमे में है। प्रयागी गांव के अमीन यादव के पुत्र रणवीर यादव एवं सियाराम यादव के पुत्र जवाहर यादव अपनी बड़ीमां के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से मुंगेर गंगा घाट जा रहे थे कि जिले के मानसी ठाठा के पास मुख्य सड़क हाइवा बड़ी वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे मौके पर दोनो युवकों की मौत हो गई। मौत की घटना से प्रयागी गांव में शोक का माहौल है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों को गांव के लोग ढाढ़स देने उनके घर जा रहे थे। मृतक की पत्नी को सांत्वना दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.