गोगरी: मक्का लदा ट्रेक्टर पलटा, बाल-बाल बचे चालक
खगडि़या, जून 5 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित बोरना ढाला के समीप शुक्रवार की दोपहर को मक्का से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि उसे मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान का तैयार मक्का बिक्री के लिए मानसी मंडी ले जाया जा रहा था। बोरना ढाला के पास तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मुखिया प्रतिनिधि नासीर इकबाल ने बताया कि इस तीखे मोड़ के कारण यहां बार-बार हादसा होता रहता हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, चालक घायल; मुकदमा दर्ज उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.