खगडि़या, मार्च 28 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूरिया दियारा में बिजली करंट लगने से दो भैस की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार की है। बताया गया कि भूरिया दियारा निवासी सोलन यादव का भैस चरने के लिए बहियार जा रहा था कि ट्रांसफार्मर के पास जमा पानी मे आर्थिंग के करंट लगने से दो भैस की मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर पर पशुपालक ने घटना स्थल पर पहुंच कर बिजली बिच्छेद कराकर भंस को जमाव पानी से बाहर निकाला तो मृत अवस्था मे था। भंस के मृत होने से पशुपालक के परिजनों में आर्थिक संकट हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...