खगडि़या, मार्च 12 -- गोगरी। एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के स्टाफ कॉलोनी का भवन काफी जर्जर बना हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर से कॉलोनी में नए भवन निर्माण के लिए कोई प्रक्रिया नही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड स्टाफ कॉलोनी में लगभग एक दर्जन से अधिक मकान बना हुआ है, जो काफी जर्जर अवस्था मे है। बारिश के समय सभी भवन से पानी टपकता है। बारिश के मौसम में प्रखड स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि आजादी के बाद जब प्रखड एवं अंचल कार्यालय का निर्माण किया गया था। उसी समय प्रखंड स्टाफ कॉलोनी में भवन का निर्माण कराया गया था। सात दशक बाद भी भवन का निर्माण नही कराया गया है। आज तक भवन का समुचित रूप से मरम्मत भी नही करायी गई है। जर्जर भवन से प्राय: विषैले सर्प भी निकलता रहता है। जिससे कॉलोनी में रहने वाले स्टाफ हमेशा भयभीत बने रहते...