खगडि़या, अप्रैल 17 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत झिकटिया पंचायत स्थित आंगनबाड़ी भवन में गुरुवार को आईसीडीएस बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में पोषण मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों को संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक करना था।गोगरी सीडीपीओ तनुजा सहाय ने उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समुचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही खान-पान आवश्यक है। सीडीपीओ ने कुपोषण से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी, वीणा कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा सुमन, तारा कुमारी, नीलम कुमारी और नूतन कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका...