खगडि़या, जून 26 -- गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर हाट के पास बुधवार की देर रात को एक पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। घायल की पहचान बोरना वार्ड संख्या 6 निवासी मोहम्मद तनवीर के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जैद के रूप में हुई है। बताया गया कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल चालक जमालपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। सामने से तेजगति से आ रहे पिकअप की तेज रोशनी सीधे बाइक चालक के आंखों पर पड़ी, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइ...