खगडि़या, अप्रैल 9 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड की बोरना पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और भावुकता का माहौल था। विद्यालय की ओर से सभी सफल छात्रों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षकों ने बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगन से वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। साथ ही छात्रों को अच्छे नागरिक बनने और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने की सीख भी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी के साथ सहायक शिक्षक असगर अली, मनोज यादव के अलावा स्कूल के अन्य शिक्षक आदि उपस...