खगडि़या, मई 8 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर में शुक्रवार को डॉक्टर काफी लेट से पहुंचे। जिससे दूर दराज से पहुंचे दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिविर में उपस्थित कई दिव्यांगों ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक डॉक्टर शिविर में नहीं पहुंचे थे। जिस से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो को घंटों इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए भूखे-प्यासे घंटों तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे।निर्धारित समय के काफी बाद, दोपहर 3 बजे डॉक्टर शिविर स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद ही कार्य शुरू हो सका। दिव्यांगजन समिति के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.