खगडि़या, मई 21 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड स्थित जीएन बांध की मरम्मत गुरुवार से शुरू हो गईै। यह मरम्मत कार्य गोगरी शिव मंदिर से छोटी बोरना ढाला तक की जाएगी। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। मरम्मत कार्य के ठेकेदार ने बताया कि मरम्मत कार्य एक सप्ताह तक में पूरा कर लेने का टारगेट है। इस पहल से शिव मंदिर से छोटी बोरना तक के मार्ग पर आवागमन सुगम हो जाएगा। यह जीएन बांध लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। इसकी खराब स्थिति के कारण आवागमन में भारी कठिनाई हो रही थी। इस मार्ग पर ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन कई बार पलट चुके थे, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। बोरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता नासिर इकबाल ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने गत 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर ...