खगडि़या, मार्च 31 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित यूसुफ अंसारी गली में बारिश के जलजमाव से मुहल्लेवासियो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन नगर प्रशासन जलजमाव की समस्या से बेखबर बने हुए हैं। हजारों की आबादी वाले इस मुहल्ले में लोगो का हमेशा आवाजाही होती है लेकिन मुहल्ले की सड़कों पर जलजमाव की समस्या रहने से पैदल चलने में भी हाथ मे चप्पल उठाकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ता है। मुहल्ले के रहने वाले मो. मुमताज अंसारी, रियाज अंसारी, निसार अंसारी ने बताया कि बारिश के मौसम में हमेशा मुहल्ले में जल जमाव रहता है। जलजमाव के कारण विषैले मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरों के आतंक से मुहल्लेवासियो का जीना दुश्वार हो जाता है। दिन में भी मच्छर काफी परेशान करता है। वही जमा पानी सड़कर हमेशा दुर्गंध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.