खगडि़या, मार्च 26 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी में पिकअप पर लदा कालाबजारी के 56 बोरी गेंहू को जब्त कर गोगरी एमओ ने व्यापारी सहित वाहन पर एफआईआर दर्ज कराया है। गोगरी एमओ बिमलेश कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि गत 21 मार्च को भगवान हाई स्कूल मैदान गोगरी के सामने एक पिकअप पर 56 बोरा गेहूं लदा हुआ था। पूछताछ करने पर उक्त खाद्यान्न कुर्मी टोला जमालपुर के रहने वाले एक व्यक्ति का बताया गया। फिर एक व्यापारी का बताया गया। इधर गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि कालाबजारी के आरोप में एमओ के लिखित बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जांचोपरांत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.