खगडि़या, मार्च 26 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद के दुखा टोल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 26 की सेविका कलावती देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को केंद्र संचालन के दौरान वे गिरकर घायल हो गई थीं। जिसे घायलावस्था में उन्हें परिजनों द्वारा गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर दो बजे उनका शव यात्रा निकाला गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष बिना यादव, महासचिव विभा यादव, अंशु झा सहित कई सेविकाएं मौजूद रहीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना के साथ आर्थिक मदद भी की। मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन से अनुग्रह राशि देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...