गोगरा तटबंध के कौसड स्थित स्लुइस गेट से रिसाव, बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बंद कराया
सीवान, सितम्बर 9 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कौसड़ गांव के समीप गोगरा तटबंध में मंगलवार को स्लुइस गेट के पास से बाढ़ का पानी रिसने की सूचना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तटबंध से पानी रिसने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा विभाग के अधिकारियों को दी।
स्थिति का विवरण ग्रामीण अनिल यादव ने बताया कि सरयू नदी में इन दिनों उफान के कारण जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी का पानी गोगरा तटबंध के समीप तक पहुंच गया है। इसी दौरान कौसड़ गांव के समीप स्थित स्लुइस गेट के पास से पानी का रिसाव शुरू हो गया। तटबंध से पानी रिसने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विभाग को इसकी जानकारी दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.