सोनभद्र, जुलाई 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर 20 जुलाई को जंतर मंतर नई दिल्ली पर शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज एवं सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में निंदा प्रस्ताव एवं मांग पत्र को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा गया। जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि पार्टी जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे सोनम वांगुचक एवं छात्र समर्थकों पर की गई लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के प्रयोग की कड़ी निंदा करती है। कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र और संविधान के लिए शर्मनाक है। यह भी पढ़ें- अनशन तोड़ने को कैसे राजी हुए स...