गोगना से सल्ला मोटर मार्ग में गिरा मलबा हटाए विभाग
पिथौरागढ़, जून 2 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने गोगना से सल्ला,सल्ला से रावतगडा मोटर मार्ग में पीएमजीएसवाई से मलबा हटाने की मांग की है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। बताया कि सिलौनी से क्वीगांव मोटर मार्ग का सुधारीकरण,जमतडी-हल्दू मोटर मार्ग में लंबित कार्यों का पूर्ण नहीं किया गया है। क्वीगांव,सिलौनी,हल्दू,तडेमियां में बीते दिनों ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इस संबध में पत्र लिखकर जिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा तक सड़क का हो पक्कीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.