बांदा, नवम्बर 16 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के गोखिया गांव में गांजा की अवैध खेती की जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से 17 किलो हरा गांजा और एक किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने बताया कि ग्राम गोखिया में दो व्यक्ति अपने-अपने घर के अंदर बाड़े में अवैध गांजे की खेती कर रहे थे। हरे गांजे को सुखाकर बिक्री की जाती है। सूचना पर तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों ने रविवार को गोखिया में दबिश दी। लखन लाल पुत्र जयराम व संतोष उर्फ बादे पुत्र सीताशरण के घर पर छापेमारी की। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के घरों से कुल 17 किलो 10 ग्राम हरा गांजा तथा 1100 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। लखन लाल के घर से 10 किलो 740 ग्राम हरा गांजा व 570 ग्राम सूखा गांजा तथा संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.