संभल, मई 10 -- महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता सेनानी गांधी के गुरु गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती सीता रोड स्थित नीलम हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र ने दोनों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जब दिल्ली की सत्ता पर मुगल सल्तनत का परचम बुलंद हो चुका था और बादशाह अकबर की हुकूमत थी। अकबर विस्तारवादी नीति का बादशाह था, अकबर ने आसपास के राज्यों को मुगलसल्तनत के झंडे के नीचे लाने के प्रयास शुरू कर दिए, और अकबर ने राजपूताना सल्तनत पर अपना झंडा फहराने की कोशिश की राजपूताना मे सबसे पहले आमेर रियासत ने अपनी पगड़ी उतारकर अकबर की सत्ता को स्वीकार कर लिया। यह भी पढ़ें- महाराणा...