बेगुसराय, मार्च 1 -- बलिया, एक संवाददाता। ताजपुर पंचायत अंतर्गत गोखलेनगर विष्णुपुर गांव में शिवलिंग की स्थापना एवं हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर सैकड़ों कुमारी कन्याएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कलशयात्रा गांव स्थित शिवालय से गाजे-बाजे, घोड़ा-हाथी एवं आकर्षक झांकियों के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए निकटवर्ती भवानंदपुर गंगा घाट पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः गांव लौटकर शिवाला परिसर पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले के विभिन्न मठों से संत-महात्माओं का समागम हुआ। मौके पर मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.