रांची, जून 23 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोके गांव में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या सामने आ गई है। कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व उपमुखिया पारस गोप के घर के पास कच्ची सड़क पर जलभराव की स्थिति अधिक गंभीर है। यहां नाली की व्यवस्था नहीं होने और सड़क कच्ची होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और जलजमाव की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से 15वें वित्त आयोग की राशि से सड़क और नाली निर्माण कर समस्या के स्थ...