गुमला, मार्च 19 -- डुमरी। थाना क्षेत्र में गौकशी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को डुमरी पुलिस ने कटरी गांव निवासी आनंद लकड़ा और सतनाम लोहरा के घर पर ढोल-नगाड़ा बजाकर इश्तहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों आरोपी जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। मौके पर आनंदी साव सहित पुलिस बल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...