बागेश्वर, जनवरी 28 -- कपकोट ब्लॉक सभागार में विकास खंड कपकोट के प्रधान संघ की बैठक में 82 प्रधानों ने हिस्सा लिया। प्रधान संघ चुनाव करने की संस्तुति की गई। इसके बाद संगठन के लिए गोकुल पंचपाल को अध्यक्ष व दीपा कोश्यारी व राजेंद्र सिंह को महामंत्री चुना गया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने बैठक का शुभारम्भ किया। संगठन के लिए संरक्षक के रूप में गंगा सिंह कोरंगा, सहसंरक्षक भूपाल सिंह ऐड़ी के नाम पर सहमति बनी। उपाध्यक्ष उषा कुमाल्टा, देशराज सिंह, उपेंद्र देवली, विपिन उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह नेगी को बनाया गया। मंत्री के रूप में रजनी कोरंगा, कमला देवी, पुष्कर सिंह, दिनेश सिह दानू, दीपा देवी चुने गए। कोषाध्यक्ष केदार सिंह, तथा सहकोषाध्यक्ष मनोज कुमार बनाए गए। प्रवक्ता गोपाल सिंह कोरंगा और हरीश मेहता बनाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.