बागेश्वर, अप्रैल 8 -- बागेश्वर,मनोज कुमार। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जिले व ब्लाक स्तर पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत गोकुल परिहार को जिलाध्यक्ष, पंकज कुमार को जिला महासचिव चुना गया है। विधानसभा स्तर पर प्रकाश जोशी को कपकोट तथा गणेश कुमार को बागेश्वर का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ब्लाक स्तर पर कपकोट से नवीन गढ़िया, चौंरा से पंकज पपोला, कांडा से युवराज धामी, बागेश्वर से अंकित नगरकोटी, गरुड़ से महेंद्र रावत तथा चौगांवछीना से सचिन रावत को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उम्मेद गढ़िया को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भीम कुमार तथा संजय चन्याल को प्रदेश महासचिव निर्वाचित किया गया है। नए पदाधिकारियों के चयन से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...