गोकुलपुर में शिकार को निकला तेंदुआ पिंजरे में कैद
बहराइच, सितम्बर 7 -- सावन के अंतिम गुरूवार को गौवंश व एक बकरी को किया था शिकार स्वभाव के विपरीत लोगों के सामने आ रहा था तेंदुआ, नही की थी कोई जनहानि
तेंदुए का शिकार बहराइच, संवाददाता। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज से सटे गोकुलपुर चंदनपुर में रविवार भोर में शिकार की टोह में निकला तेंदुआ वन महकमे के पिंजरे में कैद हो गया। सावन के अंतिम गुरूवार को तेंदुए ने गौवंश का शिकार किया था। जबकि सियार व कुत्तों का इसने धड़ाधड़ शिकार किया। लोगों के सामने आने पर भी इस तेंदुए ने हमला नही किया। तेंदुए की गतिविधियों के मद्देनजर वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। यह गांव नानपारा विधायक राम निवास का पैतृक गांव है। पकड़े गए तेंदुए को मोतीपुर रेंज कार्यालय लाया गया है। जहां पशु चिकित्सकों का पैनल उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगा।
तेंदुए की गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.