आगरा, जून 26 -- शहर के गोकुलपुरा इलाके में पेयजल की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वहां की जनता काफी परेशान है। पार्षद भी नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों के शिकायत करके थक चुके हैं। शुक्रवार को भी गोकुलपुरा क्षेत्र में पानी को लेकर परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने सुबह तो जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रही। दिन भर लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। भीषण गर्मी में आसपास की सबमर्सिबलों से पानी के लिए भटकते रहे। क्षेत्रीय निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि शाम को पानी की आपूर्ति तो हुई लेकिन पानी गुणवत्ता बेहद खराब थी। गंदा और बदबूदार पानी आया। वह पानी तो पीने के योग्य था और न ही घर के अन्य के कामों के लिए प्रयोग करने के लिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...