आगरा, मई 23 -- गोकुलपुरा और राजामंडी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इन क्षेत्रों को शुद्ध और पर्याप्त पानी की आपूर्ति के लिए टंकियों का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से यहां दो ओवरहैड टैंक के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। शनिवार को उत्साहित क्षेत्रीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन दोनों पानी की टंकियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति मिलेगी और पानी की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा आगरा में जल संकट को दूर करने को उन्होंने गंगाजल लाने के ...