बरेली, नवम्बर 2 -- पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर गोवंश संरक्षण, गो शालाओं के सुदृढ़ीकरण एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर निराश्रित गो वंश दिखाई न दें। उन्हें सुरक्षित निराश्रित गोशालाओं तक पहुंचाया जाए। उन्होंने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, गोकाष्ठ, गो दीप निर्माण एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने पर विशेष बल दिया। प्रत्येक गोशाला में सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्री, हरे चारे, भूसे, बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गो शालाओं में दूध देने वाली गायों को रखने, नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान तथा गौवंश के बेहतर संरक्षण पर कार्य करने को कहा। साथ ही राज्य वित्त आयोग से गो...