बरेली, फरवरी 28 -- भोजीपुरा, संवाददाता। पुलिस ने गोकशी के एक आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर करके उत्तराखंड की सीमा में ले जाकर छोड़ दिया। वहीं, दो गुंडा घोषित अपराधियों को पुलिस ने नियमित निगरानी में लिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट बरेली ने 17 फरवरी को वार्ड नं. 05, कस्बा धौरा टांडा निवासी शकील को 6 माह के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश पारित किया था। आदेशानुसार शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शकील को बरेली की सीमा से बाहर ले जाकर उत्तराखंड की सीमा पर छोड़ दिया। उसे सख्त हिदायत दी गई है कि वह अगले 6 माह तक किसी भी सूरत में जनपद में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस के मुताबिक शकील पुराना गोकश है और उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद डीएम ने जोगीनवादा निवासी अपराधी शहनवाज उर्फ बबलू को चार महीने तक हर...