बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सैदपुर बाग के पास हुई इस मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। इज्जतनगर पुलिस गुरुवार रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सैदपुर चुन्नीलाल की ओर से स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध स्कूटी सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर वे दोनों भागने लगे और स्कूटी फिसलने से गिरे तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फरीदपुर के कस्सावान निवासी गोकश फैजान के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, उसका साथी पीरबहोड़ा निवासी आसिफ मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही धनीश भी मामूली रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.