उन्नाव, मार्च 22 -- सफीपुर। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने रविवार को गौकशी से जुड़े चिन्हित अपराधियों को तलब कर उनका सत्यापन किया गया। इस दौरान उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को भी निर्देश दिए कि यदि क्षेत्र में कोई संगठित अपराध होता है तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही बीट पुलिस को सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उधर, पुलिस ने 3 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.