रुडकी, जून 1 -- भगवानपुर। गोकशी के मामले का फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, रहमान व जीशान निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर के खिलाफ गोकशी करने का मामला दर्ज है। वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही थी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपने-अपने घर पर ही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों के घरों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...