मेरठ, मार्च 24 -- मवाना क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गोकशी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने भैसा रोड स्थित खेड़ी मनिहार तिराहे के पास से आरोपी अरशद पुत्र अख्तर, निवासी ग्राम भैसा को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...