हरिद्वार, फरवरी 28 -- बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गोकशी में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के निर्देश पर वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में दर्ज मुकदमे में वांछित शमीम को दबोचा। पुलिस के अनुसार, शमीम पुत्र अख्तर निवासी मरगुबपुर बहादराबाद वारदात के बाद से फरार था। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमेश कुमार और कांस्टेबल चंदन की मुख्य भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.