गोकशी में फरार आरोपी को भेजा जेल
रुडकी, जुलाई 1 -- भगवानपुर। गोकशी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सिकरोडा निवासी नफीस गोकशी के एक मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर है। पुलिस ने घर पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.