देहरादून, फरवरी 28 -- हरिद्वार। फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गोकशी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शमीम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम मरगुबपुर थाना बहादराबाद लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमेश कुमार और कांस्टेबल चंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.