मऊ, मार्च 10 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गोकशी मामले में एक फरार आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त ईशा नट उर्फ संतोष निवासी कन्धेरी थाना सरायलखन्सी के रूप में किया गया है। उसके खिलाफ धारा 3/5अ/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...