मेरठ, मई 23 -- रूहासा गांव में हुई गोकशी प्रकरण में वांछित दो गैंगस्टरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को रूहासा गांव से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रुहासा गांव निवासी शब्बू उर्फ सजूल अख्तर और शाकिर ने साथियों संग बड़कली मार्ग पर गोकशी कर गोमांस को फ्रिज में रख दिया था। मांस वितरण के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर मांस बरामद किया गया था। गोकशों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को सकौती चौकी इंचार्ज केके गौतम ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ दबिश देकर दोनों आरोपियों को रूहासा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा म...